Join Youtube

10 फरवरी मौसम: दिल्ली-NCR से कब खत्म होगी कड़ाके की ठंड? IMD ने बता दी विदाई की तारीख

उत्तर प्रदेश के 500+ रेल स्टेशनों के बीच श्रावस्ती एकमात्र जिला बिना किसी स्टेशन का है। राप्ती तट पर बसा यह बौद्ध तीर्थस्थल एयरपोर्ट तो पा चुका, रेल नहीं। खलीलाबाद-बहराइच लाइन से जल्द कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रयागराज के 47 स्टेशनों की तुलना में यहां शून्य- एक अनसुनी विडंबना।

Published On:
10 फरवरी मौसम: दिल्ली-NCR से कब खत्म होगी कड़ाके की ठंड? IMD ने बता दी विदाई की तारीख

देश के कई हिस्सों में अब ठंड का असर कम हो रहा है। सुबह की हल्की ठंड के बाद दिन में उत्तर भारत में पारा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही बारिश की भी चेतावनी है। इस तरह से मैदानों में अब ठंड की विदाई होती दिख रही है। दिल्ली-एनसीआर में पारा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, यूपी के भी कई जिलों में सुबह की धुंध के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। दक्षिण भारत में भी पारा बढ़ने के साथ मौसम में गर्मी की आहट आने लगी है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम में हल्की धुंध रही। 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है तथा धुंध छाई रह सकती है। 11 से 15 फरवरी तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव नहीं होंगे।

इस दौरान कभी-कभी आंशिक बादल दिख सकते हैं। सुबह के समय कुहासा रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री तक रह सकता है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (8 फरवरी)न्यूनतम तापमान (8 फरवरी)
दिल्ली27°C9°C
मुंबई35°C18°C
कोलकाता28°C16°C
चेन्नई31°C21°C
लखनऊ26°C10°C
पटना26°C14°C
रांची25°C11°C
भोपाल28°C11°C
जयपुर25°C10°C
शिमला15°C07°C
नैनीताल16°C08°C

यूपी: कई जिलों में घना कोहरा

यूपी में मौसम अब ठंड की विदाई हो रही है। सुबह में अब हल्की धूप निकल रही है। वहीं, दोपहर में पारा बढ़ रहा है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण सर्दी अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में घने से अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आज 10 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। यह चेतावनी सुबह 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद कोहरा छंटने और मौसम साफ होने की संभावना है।

उत्तराखंड: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में तापमान में हल्की कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बारिश होने की अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु: सुबह कई जिलों में हल्की धुंध

अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अनुमान लगाया है कि कई जिलों में सुबह हल्की धुंध छा सकती है, जिससे सुबह के शुरुआती घंटों में विजिबिलिटी कम होने की उम्मीद है। हालांकि राज्य में ज्यादातर मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

Author
info@divcomkonkan.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥 वायरल विडिओ देखें