
आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन के भीतर सुरक्षित दिखने वाली आपकी SIM कार्ड भी समय से पहले दम तोड़ सकती है? अक्सर हम नेटवर्क की समस्या के लिए टेलीकॉम कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि असल वजह हमारी अपनी कुछ लापरवाही होती हैं, विशेषज्ञों के अनुसार, सिम कार्ड की औसत उम्र 8 से 15 साल होती है, लेकिन 3 ऐसी गलतियां हैं जो इसे कभी भी बेकार कर सकती हैं।
यह भी देखें: ‘मामला लीगल है’ सीजन 2 इस दिन होगा रिलीज; रवि किशन के साथ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की भी एंट्री
Table of Contents
स्मार्टफोन का ओवरहीटिंग होना (Overheating)
अगर आप घंटों गेमिंग करते हैं या चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। फोन से निकलने वाली अत्यधिक गर्मी सिम कार्ड की प्लास्टिक बॉडी को प्रभावित कर सकती है। इसकी नाजुक चिप पर गर्मी का सीधा असर होता है, जिससे सिम कार्ड का डेटा करप्ट हो सकता है।
नमी और धूल-मिट्टी (Moisture & Dirt)
ह्यूमिडिटी और नमी सिम कार्ड की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। फोन की सिम ट्रे अक्सर पूरी तरह सील नहीं होती, जिससे नमी अंदर पहुंचकर गोल्डन कॉन्टैक्ट्स पर जंग (Corrosion) लगा सकती है, इसके अलावा, सिम स्लॉट में जमा होने वाली धूल सिम और फोन के बीच कनेक्शन में बाधा पैदा करती है, जिससे बार-बार ‘No SIM’ का एरर आने लगता है।
यह भी देखें: रिटायरमेंट पर चाहिए ₹5 करोड़? EPF और VPF के इस छोटे से अंतर को समझें; एक मामूली सेटिंग आपको बना देगी ‘करोड़पति’
पुरानी तकनीक का इस्तेमाल (Using Outdated SIM)
आज के 5G युग में कई लोग अभी भी सालों पुरानी 3G या 4G सिम का उपयोग कर रहे हैं। तकनीक में बदलाव के कारण पुरानी सिम नए नेटवर्क सिग्नल और फ्रीक्वेंसी के साथ तालमेल नहीं बिठा पातीं। इससे न केवल सिम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, बल्कि यह धीरे-धीरे अंदरूनी रूप से खराब होने लगती है।
यदि आपके फोन में अचानक नेटवर्क गायब हो रहे हैं या इंटरनेट की स्पीड बेहद कम हो गई है, तो एक बार सिम निकालकर उसे मुलायम कपड़े से साफ करें समस्या बनी रहने पर नजदीकी स्टोर से सिम स्वैप कराना ही समझदारी है।















