
अगर आप भी सरकारी राशन योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर किसी झटके से कम नहीं है सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत एक छोटी सी लापरवाही आपके परिवार का ‘दाना-पानी’ बंद कर सकती है, आगामी 28 फरवरी 2026 तक एक जरूरी काम पूरा न करने पर अगले महीने यानी मार्च से आपका राशन कार्ड रद्दी का टुकड़ा बन सकता है।
यह भी देखें: Aadhaar DOB Rule UP: जन्मतिथि बदलने के नियम सख्त, अब अलग-अलग प्रमाण से नहीं होगा अपडेट
Table of Contents
केवाईसी (e-KYC) न होना पड़ सकता है भारी
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का e-KYC (ई-केवाईसी) अनिवार्य कर दिया गया है, सरकार यह कदम सिस्टम से फर्जी लाभार्थियों और ‘घोस्ट बेनिफिशियरी’ को बाहर निकालने के लिए उठा रही है, जिन सदस्यों का आधार-बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होगा, विभाग उनका नाम डेटाबेस से हटा देगा।
इन गलतियों पर भी गिरेगी गाज
सिर्फ केवाईसी ही नहीं, बल्कि कई अन्य कारणों से भी आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है:
- यदि आपने पिछले 6 महीनों से राशन नहीं उठाया है, तो विभाग आपको ‘संपन्न’ मानकर आपका कार्ड ब्लॉक कर सकता है।
- अगर परिवार में कोई आयकरदाता है, सरकारी नौकरी में है, या घर में ट्रैक्टर/चार पहिया वाहन है, तो वे अपात्र घोषित किए जाएंगे।
- एक ही आधार पर दो राज्यों में राशन लेना अब नामुमकिन होगा।
यह भी देखें: Ayushman Card Rules: इन 6 बीमारियों में नहीं मिलेगा फ्री इलाज, पहले ही जान लें
घर बैठे या नजदीकी डीलर से कराएं समाधान
योजना का लाभ जारी रखने के लिए आप National Food Security Portal (NFSA) पर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं, केवाईसी के लिए आप अपने राशन डीलर (PDS Shop) के पास जाकर e-POS मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं, इसके अलावा, गूगल प्ले स्टोर से Mera Ration App डाउनलोड कर अपने आधार सीडिंग का स्टेटस भी देख सकते हैं।















