
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है, देश के करोड़ों किसान योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार होली के त्योहार से पहले किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है।
यह भी देखें: Fiber Gas Cylinder: अब आ गए हल्के और सुरक्षित ‘फाइबर गैस सिलेंडर’; न फटने का डर, न चोरी की टेंशन।
Table of Contents
क्या तारीख हो गई है फाइनल?
हालांकि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख (Official Date) घोषित नहीं की है, लेकिन अटकलें तेज हैं कि यह किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह या 4 मार्च 2026 (होली) से पहले जारी की जा सकती है, सोचने की बात है कि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, नियमों के मुताबिक, हर चार महीने के अंतराल पर किस्तें दी जाती हैं, जिससे अगली किस्त फरवरी-मार्च के बीच अपेक्षित है।
इन कामों के बिना अटक सकता है पैसा
सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा जिन्होंने अपनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, यदि आपने नीचे दिए गए काम नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त रुक सकती है:
- e-KYC अनिवार्य: सभी पंजीकृत किसानों के लिए PM Kisan Portal पर जाकर या CSC केंद्र के माध्यम से ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
- भू-सत्यापन (Land Seeding): आपके बैंक खाते के साथ भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन होना जरुरी है।
- आधार सीडिंग: बैंक खाता आधार से लिंक और DBT के लिए सक्रिय होना चाहिए।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
किसान भाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प के जरिए अपना नाम और किस्त की स्थिति देख सकते हैं।















