
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किए जाने से ठीक पहले तेल कंपनियों ने आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है, 1 फरवरी 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹49 की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।
यह भी देखें: Ayushman Card Update: आपका 5 लाख वाला कार्ड हो गया है रद्द? राशन कार्ड में छिपा है इसका राज; जानें सच।
Table of Contents
महानगरों में अब क्या हैं नई दरें?
इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली सहित सभी प्रमुख महानगरों में कमर्शियल गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं, तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार:
- दिल्ली: अब एक सिलेंडर ₹1,740.50 का मिलेगा।
- मुंबई: आर्थिक राजधानी में नई कीमत ₹1,692 हो गई है।
- कोलकाता: यहाँ सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹1,844.50 पहुँच गई है।
- चेन्नई: यहाँ कीमतें सबसे अधिक ₹1,899.50 तक पहुँच गई हैं।
घरेलू रसोई को राहत
हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी ₹853 की पुरानी दर पर ही उपलब्ध है।
यह भी देखें: Land Record: किसी की भी ज़मीन की पूरी ‘कुंडली’ निकालें! बस नाम डालें और देखें किसके पास कितनी संपत्ति है।
क्या होगा असर?
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाना महंगा हो सकता है, जानकारों का मानना है कि बजट के दिन हुई इस बढ़ोतरी से छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर ‘बाहर खाना खाने’ के रूप में पड़ सकता है।















