
टेलीकॉम सेक्टर में अपनी धाक जमाने वाली कंपनी Reliance Jio ने एक बार फिर अपने सस्ते रिचार्ज प्लान से सनसनी मचा दी है, जहाँ अन्य कंपनियाँ अपने टैरिफ प्लान महंगे कर रही हैं, वहीं Jio मात्र ₹123 में ग्राहकों को पूरे 28 दिनों की वैधता प्रदान कर रहा है, इस प्लान के आने से बाजार में खलबली मच गई है और इसे अब तक का सबसे किफ़ायती “वैल्यू फॉर मनी” प्लान माना जा रहा है।
Table of Contents
क्या है ₹123 वाले प्लान की खासियत?
Jio का यह विशेष रिचार्ज मुख्य रुप से Jio Bharat फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, इस प्लान के तहत ग्राहकों को कई शानदार सुविधाएं मिलती हैं:
- लंबी वैधता: मात्र ₹123 के खर्च पर आपको 28 दिनों तक सिम एक्टिव रखने की सुविधा मिलती है।
- भरपूर डेटा: इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए कंपनी इस प्लान में कुल 14GB डेटा दे रही है, जिसमें यूजर प्रतिदिन 0.5GB (500MB) हाई-स्पीड डेटा का आनंद ले सकते हैं।
- अनलिमिटेड कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा शामिल है।
- मुफ्त SMS और ऐप्स: डेटा और कॉलिंग के अलावा, इसमें 300 SMS और JioTV, JioCinema तथा JioSaavn जैसे प्रीमियम ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी दिया जा रहा है।
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी विकल्प?
हालाँकि ₹123 वाला प्लान विशेष रूप से Jio Bharat 4G फोन के लिए है, लेकिन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी Jio के पास ₹189 और ₹198 जैसे कई किफ़ायती विकल्प मौजूद हैं, कंपनी का उद्देश्य उन करोड़ों ग्राहकों को जोड़ना है जो कम खर्च में डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।
Jio के इस कदम ने न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है, बल्कि बजट यूजर्स के बीच अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। अगर आप भी कम खर्च में अनलिमिटेड सुविधाओं का मजा लेना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक बेहतरीन सौदा साबित हो सकता है।















