
अगर आप भी अपनी छोटी सी बचत को बड़े फंड में तब्दील करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है, अक्सर लोग सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है, लेकिन निवेश का एक ‘जादुई’ तरीका ऐसा भी है जो आपको मात्र ₹1000 महीने की बचत पर लखपति बना सकता है, हम बात कर रहे हैं म्यूचुअल फंड SIP (Systematic Investment Plan) की, जिसने रिटर्न के मामले में पारंपरिक निवेश विकल्पों को पीछे छोड़ दिया है।
Table of Contents
बैंक से डबल रिटर्न का गणित
आमतौर पर बैंक की सेविंग स्कीम या FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर 6% से 7% तक का ब्याज मिलता है, वहीं, बाजार के जानकारों का मानना है कि अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में 12% से 15% तक का औसत सालाना रिटर्न दे सकते हैं, यही वजह है कि इसे बैंक से ‘डबल रिटर्न’ देने वाला फॉर्मूला कहा जा रहा है।
लखपति बनने का पूरा कैलकुलेशन
मान लीजिए आप हर महीने ₹1,000 की बचत करते हैं और उसे SIP के जरिए निवेश करते हैं। 12% के संभावित सालाना रिटर्न के हिसाब से आपका पैसा कुछ इस तरह बढ़ेगा:
- 5 साल का निवेश: आपका कुल निवेश ₹60,000 होगा, जो बढ़कर करीब ₹82,486 हो जाएगा।
- 6 साल का पड़ाव: सिर्फ 6 साल पूरे होते ही आप ‘लखपति’ क्लब में शामिल हो जाएंगे। आपका कुल निवेश ₹72,000 होगा और फंड की वैल्यू करीब ₹1.05 लाख हो जाएगी।
- 10 साल की अवधि: अगर आप इसे 10 साल तक जारी रखते हैं, तो आपका ₹1.20 लाख का निवेश ₹2.32 लाख से ज्यादा बन सकता है।
क्यों है यह तरीका ‘जादुई’?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, SIP की सफलता के पीछे ‘कंपाउंडिंग’ (चक्रवृद्धि ब्याज) का हाथ होता है, इसमें आपको न केवल आपके निवेश पर, बल्कि उस पर मिलने वाले रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है, इसके अलावा, ‘रुपया कॉस्ट एवरेजिंग’ की सुविधा बाजार के उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम कर देती है।
निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेश शुरू करने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरुर लें और अपने जोखिम उठाने की क्षमता को समझें, आप Groww या HDFC Mutual Fund जैसे पोर्टल्स पर जाकर अपना व्यक्तिगत कैलकुलेशन चेक कर सकते हैं।















