
भारतीय रेलवे न केवल दुनिया के सबसे बड़े परिवहन नेटवर्कों में से एक है, बल्कि अपनी विविधताओं के लिए भी जाना जाता है, अक्सर लोग ट्रेनों के सफर में स्टेशनों के नाम पढ़ते हुए गुजरते हैं, लेकिन कुछ स्टेशनों के नाम ऐसे हैं जिन्हें देखकर आप सिर पकड़ लेंगे या फिर ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे।
यह भी देखें: राशन कार्ड धारक सावधान! अगले महीने से बंद हो सकता है आपका ‘दाना-पानी’, बस ये एक छोटी सी गलती पड़ेगी भारी
Table of Contents
रिश्तों की ‘रेल’: यहाँ नाना और साली भी मिलते हैं!
हैरानी की बात है कि राजस्थान के कई स्टेशनों के नाम सीधे रिश्तों पर आधारित हैं जोधपुर में ‘बाप’ (Bap) नाम का स्टेशन है, तो पाली जिले में ‘नाना’ (Nana) स्टेशन इतना ही नहीं, जयपुर में ‘साली’ (Sali) स्टेशन भी काफी मशहूर है, जैसलमेर का ‘ओढ़निया चाचा’ स्टेशन तो अपनी अनूठी पहचान बना चुका है, वहीं मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में ‘सहेली’ (Saheli) स्टेशन यात्रियों का स्वागत करता है।
चिड़ियाघर या स्टेशन? जानवरों के नाम पर रखे गए नाम
अगर आपको लगता है कि रिश्तों के नाम ही काफी थे, तो जानवरों के नाम वाले स्टेशनों की लिस्ट भी लंबी है, पंजाब के जालंधर में ‘काला बकरा’ (Kala Bakra) स्टेशन है, जबकि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ‘बिल्ली जंक्शन’ स्थित है, इसके अलावा यूपी के ही मथुरा के पास ‘भैंसा’ स्टेशन और रामपुर के पास ‘सूअर’ स्टेशन लोगों के बीच कौतूहल का विषय बने रहते हैं।
दारू, दीवाना और सिंगापुर: यहाँ सब मुमकिन है!
कुछ स्टेशनों के नाम तो आपको बिल्कुल फिल्मी लगेंगे। हरियाणा का ‘दीवाना’ (Diwana) स्टेशन हो या पश्चिम बंगाल का ‘इलू-इलू’ की याद दिलाने वाला ‘इलू’ स्टेशन, इनकी चर्चा हमेशा होती है, अगर आप विदेश जाने के शौकीन हैं तो ओडिशा का ‘सिंगापुर रोड’ स्टेशन आपको अंतरराष्ट्रीय अनुभव देगा। वहीं, झारखंड का ‘दारू’ स्टेशन अपने नाम की वजह से अक्सर मजाक का पात्र बनता है।
यह भी देखें: घर की रजिस्ट्री में पत्नी का नाम डालने के 3 जादुई फायदे! स्टांप ड्यूटी में होगी लाखों की बचत, जानें कैसे
पनौती और सबसे लंबे-छोटे नाम के रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्थित ‘पनौती’ स्टेशन का नाम लोग अक्सर ‘बुरी किस्मत’ से जोड़कर देखते हैं। वहीं रिकॉर्ड्स की बात करें तो ओडिशा का ‘इब’ (Ib) भारत का सबसे छोटा नाम वाला स्टेशन है, जबकि आंध्र प्रदेश का ‘वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा’ सबसे लंबे नाम का रिकॉर्ड अपने पास रखता है।















