Join Youtube

Google AI Courses: घर बैठे बनें AI एक्सपर्ट! Google लाया है 5 जबरदस्त फ्री कोर्स; सर्टिफिकेट के साथ सीखें भविष्य की सबसे बड़ी स्किल।

अगर आपके घर के किसी पुराने एलबम में दादा-दादी की धुंधली या फटी हुई तस्वीरें रखी हैं, तो अब उन्हें सहेजने का वक्त आ गया है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में आए क्रांतिकारी बदलावों ने अब पुरानी यादों में नई जान फूंकना मुमकिन कर दिया है

Published On:
Google AI Courses: घर बैठे बनें AI एक्सपर्ट! Google लाया है 5 जबरदस्त फ्री कोर्स; सर्टिफिकेट के साथ सीखें भविष्य की सबसे बड़ी स्किल।
Google AI Courses: घर बैठे बनें AI एक्सपर्ट! Google लाया है 5 जबरदस्त फ्री कोर्स; सर्टिफिकेट के साथ सीखें भविष्य की सबसे बड़ी स्किल।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत बन चुका है, अगर आप भी इस तकनीक को सीखना चाहते हैं, तो दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है, गूगल ने 5 विशेष फ्री एआई कोर्स (Free AI Courses) लॉन्च किए हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद आपको आधिकारिक सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

यह भी देखें: School Holidays:बोर्ड एग्जाम के बीच 15 फरवरी को रहेगी छुट्टी! महाशिवरात्रि और रविदास जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल; देखें फरवरी का कैलेंडर।

भविष्य की स्किल, अब आपकी मुट्ठी में

गूगल के इन कोर्सेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी भारी-भरकम फीस के घर बैठे एआई एक्सपर्ट बन सकता है, Google Cloud Skills Boost प्लेटफॉर्म के जरिए पेश किए गए इन कोर्सेस में एआई की बारीकियों को बेहद आसान भाषा में समझाया गया है जिसे कोई भी आसानी से सीख सकता है।

यह हैं वो 5 खास कोर्सेस जो आपके भविष्य को बदल देंगें

  1. Introduction to Generative AI: यह कोर्स आपको जनरेटिव एआई की बुनियादी समझ देगा और यह बताएगा कि यह पारंपरिक मशीन लर्निंग से कैसे अलग है।
  2. Introduction to Large Language Models (LLM): इसमें आप सीखेंगे कि कैसे बड़े भाषा मॉडल काम करते हैं और प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग के जरिए इनसे बेहतरीन परिणाम कैसे निकाले जाते हैं।
  3. Introduction to Responsible AI: गूगल इस कोर्स के माध्यम से एआई के नैतिक उपयोग और इसकी सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर जोर दे रहा है।
  4. Google AI Essentials: यह कोर्स विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों के लिए है, जिसमें प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के जरिए काम की उत्पादकता बढ़ाने के तरीके सिखाए जाते हैं।
  5. Introduction to Image Generation: अगर आप एआई के जरिए शानदार तस्वीरें बनाना सीखना चाहते हैं, तो यह कोर्स इसके पीछे के विज्ञान को समझने में आपकी मदद करेगा।

यह भी देखें: Old Photo Restore: अपनी धुंधली और फटी-पुरानी तस्वीरों को बनाएं HD जैसा! आ गए ये 7 जादुई AI कमांड्स (Prompts), जो यादों में भर देंगे नई जान।

फ्री सर्टिफिकेट और करियर होगा सुरक्षित

इन कोर्सेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पूरी तरह से फ्री  हैं, और जैसे आपका कोर्स पूरा हो जाएगा तो उम्मीदवारों को डिजिटल स्किल बैज और सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसे आप अपने लिंक्डइन प्रोफाइल या रिज्यूमे में जोड़कर अपनी वैल्यू बढ़ा सकते हैं, एआई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह कोर्सेस छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए करियर में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं, अगर आप भी यह तकनीक सीखना चाहते है तो आप आज ही Google AI Courses पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Google AI Google AI Courses
Author
info@divcomkonkan.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥 वायरल विडिओ देखें