
रक्षा क्षेत्र में जब बात लड़ाकू विमानों की आती है, तो पूरी दुनिया की नजरें अक्सर अमेरिका या रूस पर टिकी होती हैं, लेकिन लड़ाकू विमान के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से उसके इंजन के मामले में फ्रांस ने एक ऐसी मिसाल कायम की है, जो उसे बाकी दुनिया से अलग खड़ा करती है, फ्रांस आज यूरोप का एकमात्र ऐसा देश है जो बिना किसी बाहरी निर्भरता के, शून्य से लेकर शिखर तक पूर्ण स्वदेशी फाइटर जेट इंजन बनाने की क्षमता रखता है।
यह भी देखें: Make in India 2026: भारत के बाजार में इन 5 स्किल्स की है भारी डिमांड! क्या आपका करियर और सैलरी सही दिशा में है?
Table of Contents
आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल
फ्रांस की सरकारी एजेंसी DGA और दिग्गज इंजन निर्माता कंपनी सैफरान (Safran) ने एक ऐसा औद्योगिक ढांचा तैयार किया है, जहां इंजन की डिजाइनिंग, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और प्रोडक्शन सब कुछ घर के भीतर ही होता है, जहां अन्य यूरोपीय देश जेट इंजन बनाने के लिए विभिन्न देशों के कलपुर्जों या अमेरिकी लाइसेंस पर निर्भर रहते हैं, वहीं फ्रांस ने अपनी ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ को सर्वोपरि रखा है।
क्यों खास है फ्रांसीसी इंजन तकनीक?
फ्रांसीसी इंजन, विशेष रूप से राफेल में प्रयुक्त M88 इंजन, अपनी तकनीकी श्रेष्ठता के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय है:
- सिंगल क्रिस्टल ब्लेड: फ्रांस उन चुनिंदा देशों में है जिसके पास ऐसे टरबाइन ब्लेड बनाने की ‘सीक्रेट’ तकनीक है, जो 1700°C से भी अधिक तापमान पर भी पिघलते नहीं हैं।
- M88 T-REX प्रोग्राम: सैफरान अब इस इंजन का नया वर्जन विकसित कर रहा है, जो वर्तमान इंजन से 20% अधिक थ्रस्ट (लगभग 88 kN) प्रदान करेगा, जिससे विमान की मारक क्षमता और बढ़ जाएगी।
- कॉम्पैक्ट और पावरफुल: फ्रांसीसी इंजनों को उनके छोटे आकार और उच्च ‘थ्रस्ट-टू-वेट’ रेशियो के लिए सराहा जाता है, जो विमान को जबरदस्त चपलता (Agility) प्रदान करते हैं।
यह भी देखें: बदलते मौसम में ‘इम्युनिटी’ का असली राज! सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा; सर्दी-जुकाम और वायरल से मिलेगी मुक्ति
भारत के लिए गेम-चेंजर साबित होगी दोस्ती
भारत और फ्रांस के बीच चल रही इंजन डील रक्षा जगत में खलबली मचा रही है, फ्रांस ने भारत के भविष्य के AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) के लिए 100% टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और 100% बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) देने की पेशकश की है, यह एक ऐतिहासिक कदम है क्योंकि अमेरिका जैसे देश भी आज तक पूरी तकनीक साझा करने से बचते रहे हैं।
रणनीतिक आजादी का प्रतीक
फ्रांस अपनी तकनीक किसी को भी देने के लिए स्वतंत्र है क्योंकि उसके इंजनों में कोई भी अमेरिकी हिस्सा (ITAR-free) नहीं होता, यही कारण है कि फ्रांस अपने रक्षा सौदों में राजनीतिक शर्तों के बजाय शुद्ध रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करता है, जो इसे भारत जैसे देशों के लिए सबसे भरोसेमंद साथी बनाता है।















