
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही CUET PG 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी खबर है, परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए केवल एडमिट कार्ड होना ही काफी नहीं है, बल्कि कड़े नियमों का पालन करना भी अनिवार्य है, अक्सर छात्र छोटी-छोटी गलतियों के कारण साल भर की मेहनत गंवा देते हैं।
यह भी देखें: जेब में ₹30,000 हैं तो शुरू करें ये 3 ‘हाई-प्रॉफिट’ बिजनेस! दिन की ₹5,000 की कमाई अब दूर नहीं, घर बैठे ऐसे बनें मालिक
Table of Contents
गेट क्लोजिंग टाइम को हल्के में लेना
NTA की गाइडलाइंस के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, याद रखें, एक बार गेट बंद होने के बाद (Gate Closing Time), किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी। ट्रैफिक या देरी का कोई भी बहाना वहां काम नहीं आएगा।
आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी ले जाना
एंट्री गेट पर वेरिफिकेशन के लिए Original Valid ID Proof (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) अनिवार्य है, कई छात्र आईडी की फोटोकॉपी या मोबाइल में ‘सॉफ्ट कॉपी’ दिखाते हैं, जिसे सुरक्षाकर्मी स्वीकार नहीं करेंगे, साथ ही, अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए वही पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें जो आपने फॉर्म भरते समय अपलोड की थी।
‘आधार बायोमेट्रिक’ चेक न करना
यदि आपने रजिस्ट्रेशन के समय आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुना है, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपका Aadhaar Biometric अनलॉक हो। बायोमेट्रिक लॉक होने की स्थिति में केंद्र पर आपकी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाएगी, जिससे आपको गेट एंट्री मिलने में बड़ी मुश्किल हो सकती है।
प्रतिबंधित गैजेट्स और एक्सेसरीज
परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर सख्त पाबंदी है। इसके अलावा, भारी आभूषण (अंगूठी, चेन, झुमके) पहनकर जाने से बचें केंद्र पर सामान जमा करने की व्यवस्था नहीं होती, इसलिए इन्हें घर पर ही छोड़ना सुरक्षित है।
ड्रेस कोड की अनदेखी
CUET PG में ड्रेस कोड का विशेष ध्यान रखा जाता है मोटे सोल वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े पहनने से बचें, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे साधारण कपड़े और सैंडल या चप्पल पहनकर ही आएं, ताकि सुरक्षा जांच (Frisking) के दौरान किसी तरह की बाधा न आए।
छात्र अपने साथ केवल एक पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, पारदर्शी पानी की बोतल और भरे हुए सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ एडमिट कार्ड ले जा सकते हैं।















