
खरीदने के कुछ साल बाद जब वाहन बेचने की बारी आती है, तो अक्सर ग्राहकों को उसकी आधी कीमत भी नहीं मिल पाती, लेकिन ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ ऐसे ‘रीसेल किंग्स’ हैं, जिन्हें खरीदने पर आपका पैसा डूबता नहीं है, अगर आप भी नई बाइक या स्कूटर लेने का प्लान कर रहे हैं, तो इन मॉडल्स पर नजर डालना फायदे का सौदा हो सकता है।
Table of Contents
Honda Activa: स्कूटर्स का बेताज बादशाह
स्कूटर सेगमेंट में Honda Activa का कोई सानी नहीं है, अपनी रिलायबिलिटी और लो-मेंटेनेंस के कारण यह सेकेंड-हैंड मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है, 3 साल इस्तेमाल के बाद भी इसकी वैल्यू Droom के अनुसार काफी ऊंची बनी रहती है।
Royal Enfield Classic 350: पैसे वसूल क्रूजर
बुलेट का क्रेज रीसेल मार्केट में भी सिर चढ़कर बोलता है, Classic 350 की ब्रांड वैल्यू इतनी जबरदस्त है कि यह पुराने होने पर भी अपनी मूल कीमत का 75-80% तक आसानी से दिला देती है।
Hero Splendor Plus: आम आदमी की पहली पसंद
माइलेज और मजबूती के मामले में Splendor का रिकॉर्ड बेमिसाल है, गांव हो या शहर, इस बाइक की मांग कभी कम नहीं होती, यही कारण है कि इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मिनटों में बिक जाती है और मालिक को तगड़ा दाम मिलता है।
यह भी देखें: Ayushman Card Update: आपका 5 लाख वाला कार्ड हो गया है रद्द? राशन कार्ड में छिपा है इसका राज; जानें सच।
Suzuki Access 125: परफॉरमेंस का पावरहाउस
125cc सेगमेंट में Suzuki Access अपनी स्मूथ राइड और पावर के लिए जाना जाता है, जो लोग एक्टिवा से हटकर कुछ प्रीमियम ढूंढते हैं, उनकी पहली पसंद सेकंड हैंड मार्केट में एक्सेस ही होती है।
Honda Shine और TVS Jupiter
कम्यूटर सेगमेंट में Honda Shine और स्कूटर्स में TVS Jupiter भी अपनी रीसेल वैल्यू के लिए मशहूर हैं, इनकी सर्विसिंग आसान है और पार्ट्स भी सस्ते मिलते हैं, जो इन्हें खरीदारों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
अच्छी रीसेल वैल्यू पाने के लिए क्या करें?
वाहन की वैल्यू सिर्फ मॉडल पर नहीं, बल्कि उसकी कंडीशन पर भी निर्भर करती है, BikeDekho जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बेहतर डील पाने के लिए अपनी सर्विस हिस्ट्री को मेंटेन रखें और इंश्योरेंस लैप्स न होने दें।















