
घरेलू रसोई में खाना पैक करने के लिए एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल एक आम बात है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि फॉयल का कौन सा हिस्सा खाने के संपर्क में होना चाहिए चमकदार (Shiny) या धुंधला (Dull)? सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, लेकिन वैज्ञानिक तथ्य कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।
यह भी देखें: बदलते मौसम में ‘इम्युनिटी’ का असली राज! सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा; सर्दी-जुकाम और वायरल से मिलेगी मुक्ति
Table of Contents
क्या है चमकदार और धुंधले हिस्से का विज्ञान?
विशेषज्ञों के अनुसार, फॉयल के दोनों किनारों के दिखने में अंतर का कारण कोई विशेष कोटिंग नहीं, बल्कि इसकी ‘मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस’ है फॉयल बनाते समय जब एल्युमीनियम की दो परतों को एक साथ रोलर्स से गुजारा जाता है, तो जो हिस्सा मशीन के रोलर को छूता है वह चमकदार हो जाता है, जबकि दूसरी तरफ का हिस्सा धुंधला रह जाता है।
कौन सा हिस्सा है बेहतर?
तकनीकी रूप से, खाना पैक करने के लिए आप किसी भी साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं, दोनों ही तरफ से खाना सुरक्षित रहता है और ताजगी बनी रहती है। हालांकि, कुछ बारीक अंतरों पर गौर किया जा सकता है:
- हीट रिफ्लेक्शन: चमकदार हिस्सा गर्मी को थोड़ा बेहतर रिफ्लेक्ट करता है, इसलिए, यदि आप खाने को अधिक देर तक गर्म रखना चाहते हैं, तो चमकदार हिस्से को अंदर की तरफ (खाने की ओर) रख सकते हैं।
- बेकिंग में उपयोग: ओवन में बेकिंग के दौरान धुंधला हिस्सा गर्मी को बेहतर तरीके से सोखता है, जिससे पकने की प्रक्रिया में मदद मिलती है।
यह भी देखें: Make in India 2026: भारत के बाजार में इन 5 स्किल्स की है भारी डिमांड! क्या आपका करियर और सैलरी सही दिशा में है?
सावधानी भी है जरुरी
भले ही दोनों साइड सुरक्षित हों, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक अम्लीय (Acidic) या खट्टे खाद्य पदार्थ, जैसे नींबू, टमाटर या अचार को फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए ये खाद्य पदार्थ एल्युमीनियम के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया कर सकते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
अगली बार खाना पैक करते समय इस उलझन में न पड़ें कि कौन सी साइड ऊपर रखनी है, बस यह सुनिश्चित करें कि फॉयल अच्छी गुणवत्ता का हो और खाना बहुत अधिक खट्टा न हो।















