
नेटफ्लिक्स की चर्चित कोर्टरुम कॉमेडी सीरीज ‘मामला लीगल है’ अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है पटपड़गंज जिला अदालत के गलियारों में इस बार कॉमेडी का डोज दोगुना होने वाला है, क्योंकि रवि किशन के साथ अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की भी एंट्री हो गई है।
यह भी देखें: Vivo का नया धमाका! 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन लॉन्च; 30 मिनट में होगा फुल चार्ज, जानें कीमत
Table of Contents
3 अप्रैल को होगा प्रीमियर
प्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘मामला लीगल है’ सीजन 2 आगामी 3 अप्रैल, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा, पहले सीजन की अपार सफलता के बाद, दर्शकों को वीडी त्यागी के नए कारनामों का बेसब्री से इंतजार था।
कास्ट में हुए बड़े बदलाव
इस सीजन की सबसे बड़ी हाईलाइट नई स्टार कास्ट है, रवि किशन (वीडी त्यागी) के साथ अब दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और मशहूर कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला भी नजर आएंगी पुराने कलाकारों में निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे।
क्या होगी इस बार की कहानी?
सीजन 2 में कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था इस बार वीडी त्यागी जज की कुर्सी हासिल करने के लिए जी-जान लगाते नजर आएंगे, पटपड़गंज कोर्ट के भीतर होने वाली अजीबोगरीब कानूनी बहसों और असली जीवन की घटनाओं पर आधारित हास्यप्रद किस्से इस बार भी दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार हैं।
भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकारों (रवि किशन और निरहुआ) को एक साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।















