
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली ‘सहिया बहनों’ के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है, होली के त्योहार से ठीक पहले सरकार ने राज्य की लगभग 42,000 सहिया कार्यकर्ताओं को बड़ा आर्थिक उपहार देने की घोषणा की है, आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की प्रत्येक सहिया के बैंक खाते में एकमुश्त 24,000 रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
यह भी देखें: Mobile Theft Safety: फोन चोरी होते ही करें ये 5 जरूरी काम, UPI और डेटा तुरंत सुरक्षित
Table of Contents
एक साल का बकाया मानदेय मिलेगा एक साथ
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सरकार सहियाओं के प्रति संवेदनशील है और उनके आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह ₹24,000 की राशि उनके पिछले एक साल (12 महीने) के मानदेय का बकाया भुगतान है, जो ₹2,000 प्रति माह की दर से गणना की गई है।
आय में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी
मंत्री अंसारी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने न केवल पिछला बकाया चुकाने का फैसला किया है, बल्कि सहियाओं के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।
- प्रोत्साहन राशि का लाभ: केंद्र और राज्य की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं (Incentives) को मिलाकर वर्तमान में एक सहिया बहन को हर महीने ₹10,000 से ₹12,000 तक की कुल आय हो रही है।
- मानदेय में वृद्धि: सरकार ने उनके मूल मानदेय को ₹2,000 से बढ़ाकर ₹4,000 कर दिया है इसके अलावा, अप्रैल 2026 से इसे ₹5,500 प्रति माह करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
यह भी देखें: Airtel 365 Validity Plan: एयरटेल का एक रिचार्ज और साल भर फ्री, सबसे सस्ता सालाना प्लान लॉन्च
होली से पहले जगेगी खुशियों की दिवाली
महिला दिवस और होली के संगम पर मिलने वाली इस भारी-भरकम राशि से सहिया कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 8 मार्च तक तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि डीबीटी (DBT) के माध्यम से बिना किसी देरी के पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच सके।















