
भारतीय रसोईघरों में अब भारी-भरकम और जंग लगे लोहे के सिलेंडरों के दिन लदने वाले हैं, देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों ने अत्याधुनिक तकनीक से बने ‘कंपोजिट गैस सिलेंडर’ को बाजार में उतार दिया है, यह नया सिलेंडर न केवल वजन में हल्का है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी पुराने सिलेंडरों से कई गुना बेहतर है।
Table of Contents
सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ इंतजाम: नहीं होगा धमाका
पारंपरिक स्टील सिलेंडरों के साथ सबसे बड़ा डर उनके फटने (Blasting) का होता है। इसके विपरीत, फाइबर सिलेंडर ‘एक्सप्लोजन प्रूफ’ होते हैं। आग लगने की स्थिति में ये सिलेंडर बम की तरह फटते नहीं हैं, बल्कि इनका खास मटेरियल धीरे-धीरे पिघल जाता है, जिससे गैस नियंत्रित तरीके से बाहर निकल जाती है और बड़े हादसे टल जाते हैं।
वजन में 50% की कटौती: उठाना हुआ आसान
लोहे के खाली सिलेंडर का वजन ही इतना अधिक होता है कि उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन फाइबर सिलेंडर स्टील के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत हल्के होते हैं। अब घर की महिलाएं या बुजुर्ग भी इसे आसानी से उठा सकेंगे।
पारदर्शिता: अब गैस चोरी की टेंशन खत्म
अक्सर उपभोक्ताओं को शिकायत रहती है कि उन्हें सिलेंडर में कम गैस मिली है या डिलीवरी के दौरान गैस चोरी हो गई है, फाइबर सिलेंडर की बॉडी अर्ध-पारदर्शी (Translucent) होती है, इससे आप बाहर से ही देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है, इससे अचानक गैस खत्म होने की समस्या भी दूर होगी।
यह भी देखें: Shram Card Update: आपके खाते में आए ₹1000 या नहीं? मोबाइल से 1 मिनट में चेक करें अपना श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस।
जंग से छुटकारा, फर्श रहेगा साफ
पुराने सिलेंडर अक्सर फर्श पर जंग (Rust) के निशान छोड़ देते थे, चूंकि फाइबर सिलेंडर पूरी तरह जंग-मुक्त होते हैं, इसलिए ये आपकी रसोई के फर्श को खराब नहीं करेंगे और लंबे समय तक नए जैसे दिखेंगे।
कैसे और कहाँ से प्राप्त करें?
वर्तमान में Indane (इंडियन ऑयल) जैसे प्रमुख वितरक इन सिलेंडरों को बढ़ावा दे रहे हैं।
- यह सिलेंडर 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम की क्षमता में उपलब्ध हैं।
- उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर पुराने स्टील सिलेंडर को बदलकर नया फाइबर सिलेंडर ले सकते हैं।
- इसके लिए उपभोक्ता को केवल सिक्योरिटी डिपॉजिट का अंतर (Difference amount) देना होगा।
बदलते समय के साथ यह तकनीक भारतीय घरों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है, हालांकि इसकी शुरुआती सिक्योरिटी राशि स्टील सिलेंडर से थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से यह एक बेहतरीन निवेश है।















