दिवाली की चमक-दमक के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीब महिलाओं को यादगार तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 1.86 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को इस दिवाली और होली पर दो मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल मिलेंगे। कैबिनेट ने इसके लिए 346 करोड़ रुपये का खास बजट पास किया है, जो त्योहारों में आर्थिक तनाव को कम करेगा और हर घर में खुशहाली लाएगा।

यह योजना सीएम योगी के नेतृत्व में लोकभवन से शुरू हुई। पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें दिवाली पर एक फ्री रिफिल। दूसरा चरण जनवरी से मार्च 2026 में होली पर होगा। सरकार का मकसद साफ है, महिलाओं को धुएं और खतरे से दूर रखना, स्वच्छ रसोई को बढ़ावा देना। पहले सालाना नौ रिफिल पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती थी, अब फेस्टिवल पर ये अतिरिक्त फ्री गिफ्ट है।
Table of Contents
कौन हैं पात्र लाभार्थी?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े बीपीएल, एससी-एसटी, अंत्योदय अन्न योजना या पीएम आवास योजना ग्रामीण के परिवारों की महिलाएं ही फायदा उठा सकेंगी। सबसे अहम शर्त है ई-के वाईसी पूरा करना। 1.86 करोड़ में से 1.24 करोड़ ने इसे कर लिया है, बाकी 61 लाख महिलाओं को 31 दिसंबर 2025 तक जल्द पूरा करना होगा। बिना इसके सिलेंडर नहीं मिलेगा।
घर बैठे फ्री सिलेंडर कैसे लें?
सबसे आसान तरीका अपना है। नजदीकी गैस एजेंसी जाकर सामान्य कीमत पर 14.2 किलो का रिफिल बुक करें और ले आएं लागत करीब 850 से 900 रुपये। फिर चमत्कार हो जाएगा! आधार से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के जरिए पूरी रकम अपने आप रिफंड हो जाएगी। रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट भी आएगा, जिसमें पैसे क्रेडिट की पुष्टि होगी। एजेंसी वाले समय पर डिलीवरी का पूरा इंतजाम करेंगे।
ई-के वाईसी अगर बाकी है तो देरी न करें। मायएलपीजी ऐप या पीएमयूवाई पोर्टल पर आधार और ओटीपी से ऑनलाइन कर लें। या फिर गैस एजेंसी पर जाकर फोटो, आधार दिखाकर ऑफलाइन पूरा करें। बरेली जैसे जिलों में 4.16 लाख महिलाएं पहले ही चिह्नित हो चुकी हैं।
महिलाओं में जोश, सरकार की तारीफ
बरेली की रहने वाली मनोजा जैसी लाखों महिलाएं गदगद हैं। उन्होंने कहा, ‘ये दिवाली गिफ्ट वरदान साबित होगा, अब गैस की चिंता भूलकर दीये जलाएंगे।’ योगी सरकार महिलाओं सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। भविष्य में और सब्सिडी का वादा भी है।
दिवाली नजदीक आ रही है, ई-के वाईसी चेक करें और अपडेट कर लें। वरना ये सुनहरा मौका हाथ से निकल जाएगा। त्योहार सुख-समृद्धि से भरपूर हो, यही कामना है।















