आज के समय में हर व्यक्ति अपने बचपन या पुराने समय की अपनी या फिर अपने बुजुर्गों की तस्वीरों को रखना पसंद करते है, लेकिन वक्त के साथ तस्वीरों का रंग उड़ना और उनका फटना आम बात है, ऐसे में कई लोग फटी पुरानी तस्वीरों को फेक देते है, लेकिन क्या आप जानते है, की AI की सहायता से आप पुरानी तस्वीरों को एकदम नया बना सकते है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने अब आपकी पुरानी यादों को संजोने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है।

Table of Contents
अब पुरानी धुंधली फोटो भी होगी नई जैसी
हर किसी के घरों में दादा-दादी या पुरखों की ऐसी तस्वीरें होती हैं जो काफी समय से रखे-रखे खराब हो जाती है, जिसके कारण हमें तस्वीरें फेकनी पड़ती है, लेकिन अब AI की सहायता से आप पुरानी फोटो को एकदम नया बना सकते है, आपको केवल 7 ‘जादुई’ AI प्रॉम्प्ट्स (कमांड्स) का इस्तेमाल करना है, विशेषज्ञों के अनुसार, Adobe Firefly और Remini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कुछ खास कमांड्स का उपयोग कर इन तस्वीरों के पिक्सल को फिर से जीवित किया जा सकता है।
यह हैं वो 7 जादुई AI कमांड्स (Prompts)
- HD रिस्टोरेशन: लो-क्वालिटी इमेज को शार्प और क्लियर बनाने के लिए।
- कलर मैजिक: ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों में प्राकृतिक रंग भरने के लिए।
- स्क्रैच रिमूवल: फोटो पर मौजूद दरारों और निशानों को पूरी तरह मिटाने के लिए।
- पोर्ट्रेट एन्हांसर: चेहरे की बनावट और आंखों की चमक को आधुनिक कैमरे जैसा लुक देने के लिए।
- बैकग्राउंड रिपेयर: खराब बैकग्राउंड को साफ कर लाइटिंग को संतुलित करने के लिए।
- विंटेज टू मॉडर्न: 50-60 साल पुरानी फोटो से पीलापन हटाकर उसे 4K क्वालिटी देने के लिए।
- डिटेलिंग मास्टर: फोटो की गहराइयों और परछाइयों (Shadows) को बारीकी से उभारने के लिए।
कैसे करें इनका इस्तेमाल?
इन कमांड्स का लाभ उठाने के लिए आपको Midjourney या ChatGPT Plus जैसे टूल्स की मदद ले सकते है, आपको केवल अपनी पुरानी फोटो को ChatGPT Plus पर अपलोड करना है, और जिस भी तरह की आपको तस्वीर चाहिए उस तरह का प्रॉम्प्ट डालना है, और आपको कुछ ही समय में वैसी ही तस्वीर मिल जाएगी।















