
आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, अगर आपके पास भी ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज वाला आयुष्मान कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, सोशल मीडिया और समाचार गलियारों में चर्चा है कि लाखों कार्ड रद्द किए जा रहे हैं, लेकिन क्या वाकई आपका कार्ड अब बेकार हो गया है? इसका सीधा संबंध आपके राशन कार्ड से है।
Table of Contents
क्यों रद्द हो रहे हैं आयुष्मान कार्ड?
सरकार ने 2026 में आयुष्मान भारत योजना के डेटा को पूरी तरह फिल्टर करने का अभियान शुरू किया है, कार्ड रद्द होने के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण सामने आ रहे हैं:
- आयुष्मान योजना का लाभ मुख्य रूप से राशन कार्ड डेटा के आधार पर दिया जाता है। यदि हाल ही में आपका राशन कार्ड ‘अपात्र’ (Ineligible) श्रेणी में डालकर रद्द कर दिया गया है, तो आपका आयुष्मान कार्ड भी स्वतः ही अमान्य हो जाएगा।
- सरकार ने अब हर लाभार्थी के लिए आधार आधारित e-KYC अनिवार्य कर दी है, जिन कार्ड धारकों ने लंबे समय से अपनी केवाईसी अपडेट नहीं की है, उनके कार्ड को सिस्टम में ‘इनएक्टिव’ (निष्क्रिय) कर दिया गया है।
- कई राज्यों में नियम है कि सफेद राशन कार्ड (पात्र गृहस्थी) में यदि सदस्यों की संख्या 6 से कम है, तो वे इस योजना से बाहर हो सकते हैं। अगर आपके परिवार के सदस्य कम हुए हैं, तो कार्ड पर तलवार लटक सकती है।
राशन कार्ड में छिपा है ‘राज’
आयुष्मान कार्ड की वैधता आपके राशन कार्ड की सक्रियता पर टिकी है, यदि राशन कार्ड में दर्ज नाम और आधार कार्ड की जानकारी में अंतर है, या राशन कार्ड में आधार सीडिंग नहीं हुई है, तो आयुष्मान कार्ड को ‘सस्पेंडेड’ लिस्ट में डाल दिया जाता है।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
अगर आप भी असमंजस में हैं, तो घर बैठे इन आसान स्टेप्स से चेक करें कि आपका कार्ड चालू है या नहीं:
- सबसे पहले आधिकारिक Beneficiary Portal (PMJAY) पर जाएं।
- अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए लॉगिन करें।
- अपने राज्य, योजना (PMJAY) और जिले का चयन करें।
- ‘Search by’ में जाकर अपना Family ID (राशन कार्ड नंबर) दर्ज करें।
- यदि आपके नाम के आगे ‘Verified’ और ‘Approved’ लिखा है और कार्ड का रंग हरा है, तो आपका कार्ड सुरक्षित है। यदि यह लाल या पेंडिंग दिखा रहा है, तो आपको तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।
कार्ड रद्द होने पर क्या करें?
यदि आपका कार्ड तकनीकी कारणों या ई-केवाईसी की वजह से रद्द हुआ है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या सरकारी अस्पताल के ‘आयुष्मान मित्र’ से संपर्क कर सकते हैं, वहां अपना आधार कार्ड और सक्रिय राशन कार्ड दिखाकर आप ई-केवाईसी दोबारा करवा सकते हैं और अपना कार्ड फिर से चालू करवा सकते हैं।















